कोडरमा, सितम्बर 24 -- कोडरमा। धनबाद रेल मंडल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक ही दिन में 2715 स्लीपर बदलकर वेस्टर्न रेलवे के 2300 स्लीपर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया। रेलवे में इस कार्य के दौरान बड़ी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। वरीय मंडल अभियंता प्रदीप कुमार को निर्देश दिया गया कि कुर्मी आंदोलन के दौरान रफ्तार बढ़ाने के लिए स्लीपर बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। धनबाद रेलमंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली से हावड़ा के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए भी तैयारियाँ की जा रही हैं। कुर्मी आंदोलन के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रमुख सेक्शन पर ट्रेन संचालन लगभग 30 घंटे ठप रहा। इस दौरान ग्रेड कोड सेक्शन, जिसे रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.