जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को अचानक ठंड ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी और ठंड में तेजी से इजाफा होगा। शनिवार की सुबह कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण दिन भर ठंड ने लोगों को परेशान किया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री से घटकर 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, सुबह बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई और यह 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। हालांकि कई स्कूल बंद हो चुके हैं, लेकिन कई स्कूल अभी भी सोमवार या मंगलवार तक खुले हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.