रुडकी, जून 5 -- गुरुवार को मौसम के तेवर बदले नजर आए। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगनहर घाट पर भी डुबकी लगाते नजर आए। गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज थोड़ा कड़क नजर आया। दोपहर के समय तो धूप इतनी कड़क हो गई, जिससे सड़कें भी सुनसान नजर आईं। गर्मी से परेशान लोगों ने गंग नहर घाट कर पहुंच कर गंगा में डुबकी लगाई। गंगनहर घाट पर काफी भीड़ देखने को मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह तापमान बुधवार के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.