शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- जनपद में तीन दिन तक धूप खिलने के बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। हाईवे पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलते नजर आए। ठंड बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए घरों से निकले। मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 7.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट से ठंड का असर अचानक बढ़ गया। सुबह और शाम की ठिठुरन के चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे। दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली और लोग आवश्यक काम से बाहर निकले। दोपहर के समय शहर के पार्कों में चहल-पहल दिखाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.