विशेष संवाददाता, जून 29 -- अगले महीने, जुलाई में एक दिन में प्रदेश की आबादी से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। वन महोत्सव की तैयारियों के संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाए। वृक्षारोपण महाभियान- 2025 का लोगो जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर आधारित इस पौधरोपण अभियान में हमारा सामूहिक प्रयास प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की तरफ ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना महत्वपूर्ण पौधारोपण है, उतनी ही गंभीरता से पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। देहरादून स्थित भारतीय वन...