बलिया, मार्च 19 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी का असर कहें या कुछ और, तहसील क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार को एक दिन में सीएचसी सोनबरसा में अलग-अलग गांवों के 95 लोग कुत्तों के काटने के चलते जख्मी होकर पहुंचे। बीते तीन महीनों में यहां तीन हजार से अधिक लोग इनके शिकार हो चुके हैं। सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. राजेश सरोज के अनुसार इन दिनों अस्पताल में कुत्तों के काटने की रोगियों की संख्या में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए मरीजों को इंजेक्शन लगाने के लिए इधर-उधर भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ रही है। बताया कि सोमवार को लालगंज निवासी 11 वर्षीय कृष्णा, बैरिया कस्बा के 58 वर्षीय श्रीराम, 12 वर्षीय अंशु, छह वर्षीय काव्या, कर्णछपरा निवासी 55 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.