हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। यूजीसी कानून वापस लिए जाने और एससी/एसटी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा निकाली जा रही सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद से आगरा रोड कंचन नगर स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या के आवास के आस-पास फिर से पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। शनिवार को धरना स्थल के आस-पास कई पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहे। इसके अलावा खुफिया विभाग अलर्ट नजर आया। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को बीते सप्ताह शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर रोक दिया था। पदयात्रा रोके जाने के बाद आरएसपी...