जौनपुर, सितम्बर 9 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी इलाके में स्थित अमिहित गांव में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कुएं में एक चार वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह एक दिन पहले यानी रविवार से ही गायब था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव निवासी गंगा का चार वर्षीय पुत्र वेदांत 10 दिन पहले मुंबई से अपने माता-पिता के साथ गांव आया था। रविवार की शाम को वह कुछ बच्चों के साथ खेलने निकला, लेकिन लौटा नहीं। घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। लोगों ने आशंका जतायी कि घर के समीप हो रही शिव चर्चा में परिजनों के साथ गया हुआ था। खेलते हुए कुआं के समीप चला गया होगा और उसमें गिर गया होगा। इकलौते बेटे के असमय चले जान...