प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मानव विकास विद्यालय बैजलपुर में महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। विद्यालय की संचालक अलका पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। विकसित भारत के निर्माण के लिए देश की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। इस दौरान बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण मणि पांडेय, निन्नी पांडेय, रोहित पांडेय, नीरजा कुमारी, वंदना यादव, रवींद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अंकिता सिंह, साधना, काजल, अखंड आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.