एटा, मई 28 -- एक दिन की नवजात बच्ची को नाला में फेंक दिया। शव पानी में ऊपर आ गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। नवजात को फेंकने के बाद ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जैथरा के गांव सर्रा स्थित भट्ठा के पास नाला है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को ग्रामीण गुजर रहे थे। नाला में पड़े मिले नवजात के शव को ग्रामीणाों ने देखा। नवजात बच्ची को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एक दिन बच्ची बताई जा रही है। एसएचओ शंभूनाथ सिंह का कहना है कि नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। दूसरी तरफ नवजात बच्ची के शव को फेंकने के मामले में ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.