बदायूं, अक्टूबर 9 -- बदायूं, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता अभियान में मुजरिया थाने में अनोखी पहल देखने को मिली। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी ने एक दिन की थानाध्यक्ष बनकर पुलिसिंग की जिम्मेदारियों को समझा। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी नंदनी ने महिला हेल्प डेस्क, जीडी, हवालात और कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला शिकायतों को सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने नंदनी का स्वागत किया और पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराया। कार्यक्रम में एसआई, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, हेड मुहर्रिर, साइबर सेल प्रभारी, प्रधानाध्यापक राजन यादव, टेकचंद यादव सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और कानून के प्रति जागरूकता बढ...