हापुड़, अक्टूबर 8 -- हापुड़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को सिंभावली ब्लॉक के आरएसके इंटर कॉलिज में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की होनहार छात्रा नैंसी सिंह को एक दिन के लिए डीएम बनाया गया। डीएम ने जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में नैंसी सिंह को कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद नैंसी ने महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद जिला मुख्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से नशामुक्ति के बाद शराब के कारोबार तथा गरीबों के राशन में चोरी वाले सवाल किए। नैंसी सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने डीएम से प्राथमिक विद्यालयों का स्तर सुधारने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.