शामली, फरवरी 9 -- रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ओपीडी काउंटर से लेकर विभिन्न जांच कक्षों तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इलाज कराने आए मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच और दवाइयों तक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी काउंटर पर मरीजों की कतारें लग गईं। छुट्टी के चलते रविवार को इलाज न मिल पाने के कारण बड़ी संख्या में मरीज सोमवार को अस्पताल पहुंचे। स्थिति यह रही कि पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। कई मरीज सुबह से दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल के एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। जांच कराने के लिए मरीजों को घंटो तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बुजुर्गो...