शामली, जनवरी 12 -- कड़ाके की सर्दी में लोगों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है और रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में पूरा दिन मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाईनें लगनी शुरू हो गई। सोमवार को जिला अस्पताल में 1500 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए, मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीजों की भीड़ का आलम ये था की पैथोलॉजी लैब से औषधि केंद्र तक मरीजों भी लंबी-लंबी लाईने लगी रही। जिले में पड़ रही कडाके की ठंड के चलते लोगों को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते जिला अस्पताल में सर्द हावाओं और कड़ाके की ठंड के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जहां सामान्य दिनों में करीब एक हजार मरीजों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.