महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत कोल्हुई कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा अनुष्का को एक दिन का थानेदार बनाया गया। इस छात्रा ने पूरे दिन थाना चलाया। मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही फरियादियों की सुनवाई करते हुए जरूरी निर्देश दिया। कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का प्रजापति ने जिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। गुरुवार को एक दिन के लिए जब थानेदार बनी तो एसओ के कुर्सी पर बैठ कर ताबड़तोड़ फैसले सुनाए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुष्का ने सर्वप्रथम पूरे थाने परिसर का भ्रमण कर बारीकी से जांच पड़ताल किया। मेस, साफ सफाई से लेकर रजिस्टर का भी अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला संबधी जो भी सूचना मिले उस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.