गढ़वा, जुलाई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आज विश्व जनसंख्या दिवस है। 2021 का जनगणना नहीं हुआ। पिछले दो जनगणनाओं के आंकड़ों पर ध्यान दें तो जिले में एक दशक में लिंगानुपात में सुधार नहीं हुआ। यह राष्ट्रीय औसत से कम है। 2001 की जनगणना में गढ़वा का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 934 लड़कियां थीं। वहीं 2011 का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 935 लड़कियां हो गई। वहीं भारत में औसत राष्ट्रीय लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 940 लड़कियों की है। 2011 की जनगणना गढ़वा की जनसंख्या 13 लाख 22 हजार 784 थी। उनमें पुरुषों की संख्या 6 लाख 83 हजार 575 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 39 हजार 209 थी। 2001 की जनगणना के अनुसार गढ़वा की जनसंख्या 10 लाख 35 हजार 464 थी। उनमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 35 हजार 332 और महिलाओं की संख्या 5 लाख 132 थी। 2001 की तुलना में 2011 में जनसंख्या में 27.75 प्...