मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता एक दशक बाद भी मिर्जापुर वन प्रभाग के विभिन्न रेंज में किए गए 150 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका। वहीं वन क्षेत्र के आसपास स्थित गांवों के लोग अतिक्रमण की गई वन भूमि पर खेती कर रहे है। इससे जहां वन विभाग खुद की भूमि पर पौध रोपण नहीं करा पा रहा है। वहीं अतिक्रमण हटवाने को लेकर आए दिन वन कर्मियों और ग्रामीणों में विवाद हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व विभाग से सहयोगन मिलने के कारण वन भूमि से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। मिर्जापुर वन प्रभाग के लालगंज, हलिया, मड़िहान और सुकृत रेंज के विभिन्न स्थानों पर खाली वन भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे चारों रेंज में खाली वन भूमि पर पौध रोपण नहीं हो पा रहा है। हालांकि एक दशक पूर्व लगभग 150 हेक्टेयर वन भूमि पर किए गए अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.