प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गौरा विकासखंड क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों ने नीलगायों के आतंक से खेतों में फसल की बुआई करना बंद कर दिया। किसान पंकज पटेल, बनवारी पटेल, राजा सिंह, राजेश सिंह, राजेश सरोज, भारत पटेल, मनोज सिंह, संदीप सिंह, राजभर केवट, राम बहादुर सिंह, बिहार केवट, जगदीश सिंह, राजकुमार सरोज, अर्जुन केवट सहित लोगों का आरोप है कि 10 वर्ष पहले गांव में एक ईंट भट्टा खोला गया था। बंद होने के बाद बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड़ उग गए है। भट्ठे के अंदर बनी दीवारों में इन जानवरों का बसेरा बना हुआ है। दिन में झाड़ियां में निवास करते हैं शाम होते ही झुंड में बनकर खेतों की फसल को नष्ट कर रहे हैं। इन नीलगायों के आतंक से लगभग 15 से 20 बीघा में फसल दिखाई पड़ती थी। 2 वर्ष से फसलों के नुकसान क...