सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। करोड़ों की ठगी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी महेश ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह डीजीपी का फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों को झांसा देता था। उसने पुलिस को बताया है कि अब तक भागलपुर के रोहित कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये, मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार से पेंटर का टेंडर दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये और शिवहर के चिन्टू कुमार से बीमा कराने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। उसने यह भी बताया है कि करीब एक दर्जन लोगों से 4 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है। सुप्पी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। ठगी के इस बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.