नई दिल्ली, मई 5 -- यूपी के शामली में खाने में सलाद न देने की शिकायत करने से गुस्साए होटल संचालक और कर्मियों ने दो ग्राहकों के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। आरोप है कि नमक और मिर्च पाउडर भी उनके ऊपर डाला गया है। मिर्च के चलते एक ग्राहक की आंख में भी चोट लगी है। दोनों को ही गंभीर हालत हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीडितों ने मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। नगर के मौहल्ला गुजरान निवासी मुनव्वर पुत्र शमशीर अपने साथी आरिफ पुत्र रियासत के साथ शनिवार की देर रात्रि नगर के कैराना रोड स्थित इरफान के होटल पर खाना खाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने खाने का आर्डर दिया। आरोप है कि खाना काफी देर बाद आया और कर्मियों ने सलाद नहीं दी। दोनों ने सलाद की मांग की तो होटल कर्मचारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। दोनों ने इसकी शिकायत होटल सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.