सासाराम, मई 10 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-कुदरा पथ पर शुक्रवार शाम भतीजी की आई बारात के लिए चेनारी बाजार से सामग्री खरीद कर लौट रहे बाइक सवार थाना क्षेत्र के करणपुरा निवासी 50 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी त्रिलोकी पांडेय की वीर नगर के समीप सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। घर की महिलाएं-पुरुष, ग्रामीणों के साथ बाराती घटनास्थल पर पहुंचे। चारों तरफ लोगों की चित्कार सुनाई पड़ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि त्रिलोकी पांडेय के बड़े भाई स्व. यमुना पांडेय की बेटी सोनी कुमारी की शुक्रवार की रात कैमूर जिले की भेकास से बारात आई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी। कुछ सामान कम पड़ गए थे, जिसकी खरीदारी के लिए त्रिलोकी चेनारी बाजार गए थे। इस दौरान घटना हुई। वहीं घटना की सूचना पर बारात आए बाराती बिना नाश्ता व खाना खाए ...