बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- एक तरफ जमीन के लाले, दूसरी तरफ दान देने वाले 2 साल से लगा रहे चक्कर अस्पताल बनाने के लिए जमीन दान देने के लिए दर्जनों पर लगा चुके हैं दफ्तरों का चक्कर चंडी के महकार में बनना है अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फाइल में अटकी योजना सीओ ने भेज दी है रिपोर्ट, हिलसा डीसीएलआर के स्तर पर फंसा है मामला सामुदायिक भवन में चल रहा अस्पताल, 10 गांवों की 9 हजार आबादी प्रभावित चंडी, एक संवाददाता। अक्सर सरकारी योजनाएं जमीन की कमी के कारण दम तोड़ देती हैं। लेकिन, नालंदा के चंडी प्रखंड में मामला उल्टा है। यहां ग्रामीण अस्पताल के लिए अपनी कीमती जमीन दान देने को तैयार खड़े हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम की सुस्त रफ्तार के कारण पिछले दो साल से जमीन राज्यपाल के नाम निबंधित नहीं हो पा रहा है। मामला महकार पंचायत में बनने वाले अतिरिक्त प्राथमिक ...