नई दिल्ली, मई 13 -- Gold Silver Price 13 May: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। 24 कैरेट सोना आज 13 मई को एक 866 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 93942 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी झटके में ही 2255 रुपये महंगी होकर 96350 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर वाला है।जीएसटी के साथ क्या है भाव जीएसटी के साथ आज सोना 96760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 99240 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस साल सोना करीब 18202 रुपये और चांदी 10333 रुपये महंगी हो चुकी...