समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र में केन्द्र सरकार की ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा पिछले कुछ सालों से पदाधिकारियों और कर्मियों की कमी झेल रहा है। वर्तमान में प्रखंड के 14 पंचायतों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी महज एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर है, वह भी अतिरिक्त प्रभार के रूप में। मिली जानकारी के अनुसार जेई सिंघिया प्रखंड के अलावे कल्याणपुर प्रखंड में भी अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यरत हैं। प्रखंड की इन 14 पंचायतों में पोखर, तालाब, खेल मैदान, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण आदि कई महत्वपूर्ण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे हैं। लेकिन इन सभी कार्यों की निगरानी और योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एकमात्र जेई पर छोड़ दी गई है। जानकारों, विशेषज्ञों व स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पंचायतों का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.