किशनगंज, मई 28 -- पोठिया। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पोठिया, छत्तरगाछ और पहाड़कट्टा मंडल की संयुक्त कार्य समिति बैठक मंगलवार को बुधरा पंचायत स्थित आजाद हाई स्कूल पोठिया में हुई। बैठक की अध्यक्षता पोठिया मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की। संचालन जिला बिस सूत्री सदस्य व पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, किशनगंज विधानसभा प्रभारी व जिला महामंत्री कौशल झा, जिला उपाध्यक्ष सपना देवी, जिला उपाध्यक्ष शिशिर कुमार दास और भाजपा नेता संजय उपाध्याय मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला...