बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे बसे 05 किमी. के अन्तर्गत गांवों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ अजय कुमार ने बताया कि एक जिला एक नदी थीम के तहत पुनरोद्धार के लिए गड़रिया नाला का चिन्हांकन किया गया है। इसके बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से पौधरोपण को सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए निर्देशित किया कि वर्षाकाल, 2025 में किये गये वृक्षारोपण का भौतिक सत्यापन एवं ब्लाक स्तर पर ग्रीन चौपाल का आयोजन करते हुए कृषकों को जागरूक...