नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 1 जनवरी 2028 तक गायब हो जाएंगे। इनकी जगह सुंदर बगीचे बनेंगे। केशोपुरम में दिल्ली जल बोर्ड की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में यह दावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक सभी राज्यों में कमल खिला हुआ है। यमुना के शुद्धिकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद मनोज तिवारी और कई विधायक मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुशासन शब्द को जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। देश को सुरक्षित करने और देश के अर्थतंत्र को आगे बढ़ाने के साथ आजादी की शताब्दी तक हर क्षेत्र में देश को विश्व में सबसे पहले नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.