कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नए साल के पहले ही दिन राजपुर नगर पंचायत को कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ अमृत सरोवर का शिलान्यास और गरीबों के कंबल वितरण में हिस्सा लेंगें। एक जनवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले में तीन कार्यक्रमों में शामिल होगें। सबसे पहले वह मैथा में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के कालेज में गरीबों को कंबल वितरण करेंगें। इसके बाद दोपहर में राजपुर पहुंचेंगें। यहां नगर पंचायत की ओर से तैयार की गई तमाम परियोजनाओं और कामों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही अमृत सरोवर का शिलान्यास व कंबल वितरण होगा। इसके लिये राजपुर नगर पंचायत पूरी तैयारी में जुटी है। मंगलवार को यहां के विधायक व राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान व र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.