पटना, दिसम्बर 31 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसी के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल राजवंशी नगर को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इस अति विशिष्ट अस्पताल का नया भवन बन रहा है। यहां हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधा मिलेगी। सीएम बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साथ ही वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके अभिभावकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज में कोताही नहीं होनी चाहिए। मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से हो। उन्हें परेशानी नहीं होना चाहिए। इस ...