देवरिया, नवम्बर 2 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक चूहे की करतूत ने देवरिया उत्तरी की बिजली गुल कर दी। कसया ट्रांसमिशन की मेन मशीन में घुसकर चूहा खुद तो मर गया। लेकिन मेन लाइन को ब्रेकडाउन कर दिया। दो उपकेंद्रों के कर्मचारी रात भर पेट्रोलिंग करते रहे। सुबह जानकारी मिलने पसर कसया ट्रांसमिशन के मशीन की सफाई हुई और बिजली बहाल हो सकी। शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे कसया ट्रांसमिशन के एक मशीन में चूहा घुस गया। इसके चलते ट्रांसमिशन से पांडेय चक और इमलिया विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। कसया ट्रांसमिशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों ने दोनों उपकेंद्र के अधिकारियों को दी और खुद अपने ट्रांसमिशन के मशीन की जांच नहीं की। दोनों उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बाधित होने से परेशान हो गए। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता और इरफानुल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.