रीवा, अगस्त 18 -- कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस समय चुनाव आयोग के खिलाफ मुखर हैं। विपक्षी पार्टियों ने इलेक्शन कमीशन पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने को बिहार से वोट अधिकार यात्रा शुरू कर दी। इस बीच मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने इसके लिए एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र मऊगंज जिले में एक कार्यक्रम में आए थे। वहां उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। जनार्दन मिश्र ने कहा कि वोट चोरी का देश में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है। सांसद ने दावा किया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के जमाने में एक घर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.