नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Bondada Engineering Ltd Share: बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% चढ़कर Rs.354.80 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में थोड़ी मुनाफावसूली हुई और दोपहर 1:48 बजे यह शेयर करीब 3.3% की बढ़त के साथ Rs.349.25 पर ट्रेड करता दिखा। शेयरों में यह उछाल कंपनी की बड़ी कारोबारी उपलब्धि के बाद आया है, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया।क्या है डिटेल दरअसल, बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कुल 69.51 मेगावॉट पीक (MWp) के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक कमीशन किया है। कंपनी ने 9 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि जनवरी 2026 में ये प्रोजेक्ट्स पैराडाइम आईटी, महागेनको और एनएलसी इंडिया लिमिटेड के लिए पूरे किए ...