नई दिल्ली, फरवरी 25 -- घरेलू शेयर मार्केट में मंगलवार को आए भूचाल के बाद आज उछाल है। आज यानी बुधवार, 25 फरवरी को सुबह के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। यह तेजी आईटी स्टॉक्स में उछाल की बदौलत आई है। वह भी तब जब खबर आई कि एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने सेल्सफोर्स सहित कई सास (SaaS) कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछलकर 82,958 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 लगभग 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,650 के स्तर को फिर से पार कर गया। दरअसल, एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने सेल्सफोर्स सहित कई सास (SaaS) कंपनियों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इससे यह संकेत मिला है कि एआई कंपनियां सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों के साथ मिल...