बागेश्वर, अगस्त 25 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई के आदेशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनावों के पश्चात ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं प्रथम बैठकों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को 27 अगस्त को 11बजे संबंधित विकास खंड सभागारों में शपथ दिलाई जाएगी और ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख एवं सदस्यों को 29 अगस्त को सुबह बजे संबंधित विकास खंड सभागारों में शपथ दिलाई जाएगी और 30 अगस्त को क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक निर्धारित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को एक सितंबर को शपथ दिलाई जाएगी और जिला पंचायत बागेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.