प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ-ऊंचाहार रूट पर गोहरी आरओबी के आगे रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल रखने वाले का पता नहीं चला है। आरपीएफ ने दो जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पता चला कि एक जगह पर शुक्रवार रात एक बजे ही कैमरा खराब हो गया था। वह काम नहीं करा था। इसके कारण वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरी जगह लगे कैमरे की फुटेज को देखा गया लेकिन उसमें कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। आरपीएफ इस प्रकरण में मुखबिर की मदद से सुराग लगा रही है। बता दें कि शनिवार तड़के इस रूट पर किसी ने बिजली का पोल रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। मालगाड़ी के लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.