फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- थाना रामगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को हिना धर्मकांटे के समीप से पकड़ा। पुलिस को उनके बारे में पता चला था। पुलिस ने अभियुक्तों के नाम अमजद पुत्र हमीद निवासी कोहिनूर रोड थाना रामगढ तथा मुन्ने खा पुत्र नूर मोहम्मद निवासी 12 बीघा अब्बास नगर बताए हैं। पुलिस ने अमजद के पास से 506 ग्राम तथा मुन्ने खान के पास से 519 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...