रुद्रपुर, जुलाई 12 -- किच्छा, संवाददाता एएनटीएफ ने 1 किलो 43 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शुक्रवार रात्रि नौ बजे एसओजी की एएनटीएफ ने पुलभट्टा पुलिस के साथ बहेड़ी बॉडर बस स्टैंड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 43 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शंकर पुत्र सेवा राम निवासी मोहल्ला पुरानी चांदमारी नाला के पास सुभाष नगर बरेली बताया। आरोपी ने बताया कि वह अफीम फतेहगंज बरेली निवासी संजीव नाम के व्यक्ति से लेकर आया है। उसे यहां एक अन्य व्यक्ति को अफीम देनी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.