सहारनपुर, मार्च 16 -- दिल्ली रोड पर बिजली की तारों की चपेट में आकर रूई से भरे ट्रक में आग लग गई। चालक और परिचालक को इसका आभास नहीं हो सका। करीब एक किलोमीटर तक ट्रक आग लगा हुआ ही दौड़ता रहा। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को जानकारी दी तो चालक ने ट्रक रोक लिया। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर धागा फैक्टरी है। शनिवार की शाम फैक्टरी से एक ट्रक रूई भर उत्तराखंड़ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिल्ली हाईवे पर तारों में हुए शार्ट सर्किट की चिंगारी ट्रक पर गिर गई। देखते ही देखते ट्रक में रखी रूई ने आग पकड़ली और जलने लगी। इसका चालक और परिचालक को आभास नहीं हो सका। चालक ट्रक दौड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.