कुशीनगर, मार्च 17 -- तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव विरवट कोन्हवलिया के समीप बहने वाली बड़ी गंडक नारायणी नदी में नहाने के दौरान डूबे एक युवक की लाश रविवार को 46 घंटा बाद घटना स्थल से एक किमी दूर नदी में मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। विरवट कोन्हवलिया निवासी आशीष सिंह 22 वर्ष पुत्र बृजकिशोर सिंह पिछले शुक्रवार को होली खेलने के बाद गांव के समीप से गुजरी बड़ी गंडक नारायणी नदी में 10-12 दोस्तों के साथ नहाने चला गया। स्नान करने के दौरान आशीष सिंह गहरे पानी में चला गया। यह देख साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास करने के बाद बचाओ-बचाओ की गुहार लगाने लगे। शोर सुनकर आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.