रामपुर, अगस्त 6 -- रामपुर। परिषदीय विद्यालयों की मर्ज प्रक्रिया को लेकर शासन से अए नए आदेश के बाद अब जिले के कुछ विद्यालयों के मर्ज के आदेशों को वापस किया जाएगा। जिसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से एक किलोमीटर की दूरी से अधिक एवं 50 से अधिक छात्र संख्या बाले मर्ज किए गए विद्यालयों की सूची मांगी है। यूपी सरकार ने सरकारी स्कूलों के मर्ज के फैसले पर बड़ा बदलाव किया है। शासन ने इसमें संशोधन कर एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्कूल के मर्ज न करने के आदेश दिए। इसके साथ ही जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 से अधिक है, उन्हें भी मर्ज न करने के निर्देश दिए गए है। जिले में अब तक 334 स्कूलों का विलय किया जा चुका है। इनमें कुछ स्कूल इस दायरे में नहीं आ रहे है। बीएसए ने शासन के आदेश के बाद ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.