गिरडीह, जून 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। भाकपा माओवादी संगठन के एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के घर चाईबासा पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपकाया है। चाईबासा जिले के टेबो थाना में इनामी नक्सली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से इनामी नक्सली की तलाश है। न्यायलय के आदेश के आलोक में रविवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। बताया जाता है कि पारसनाथ क्षेत्र के कुख्यात इनामी नक्सली झरहा निवासी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा कई नक्सली घटना में नामजद अभियुक्त हैं। पीरटांड़ के अलावा झारखण्ड के अन्य जिले व थाना में पतिराम मांझी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। गिरिडीह जिले के अलावा राज्य के विभिन्न जिले की पुलिस को नक्सली पतिराम मांझी की तलाश है। एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा लंबे समय से फरार चल रहा है। भाकपा माओव...