धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बस डिपो में नगर निगम के फूड कोर्ट का काम महीनों से लटका है। एक करोड़ रुपए खर्च कर फूड कोर्ट का निर्माण होना है। संवेदक की लापरवाही की वजह से यह अबतक अधूरा पड़ा है। नगर निगम के अधिकारी दबाव नहीं बना पा रहे हैं। नगर निगम की यह अहम योजना सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर बरटांड़ बस डिपो के एक हिस्से में दो साल से फूड कोर्ट का निर्माण चल रहा है। जुलाई-2024 में काम पूरा होना था। आज भी लाइटिंग, ब्रांडिंग और स्ट्रीट फूड कॉर्नर के ब्यूटीफिकेशन का काम लटका है। फूड कोर्ट में जगह-जगह बालू-ईंट बिखरी पड़ी हैं। दुकानें कबतक शुरू होंगी इसका जवाब नगर निगम के अधिकारियों के पास नहीं है। स्ट्रीट फूड के 30 काउंटर खोलने का प्रस्ताव: नगर निगम के फूड कोर्ट में 30 काउंटर खोले जाएंगे। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.