बलरामपुर, फरवरी 17 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला नगर के मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक आर्य समाज मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला द्वारा एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि जर्जर हो चुके इस प्राचीन भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। धनराशि अवमुक्त करने की प्रक्रिया वित्त विभाग में चल रही है। नपाप अध्यक्षा ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर आर्य समाज के महात्माओं के उपदेश, योग शिक्षा, शस्त्र प्रशिक्षण और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नगर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। वर्तमान में भवन की दीवारों मे...