लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ के चौक में स्थित प्राचीन कोनेश्वर महादेव मंदिर को संवारा जाएगा। पर्यटन विभाग इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन पैसों से श्रद्घालुओं के ठहरने के लिए विश्रामगृह बनेगा। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, हाईटेक शौचालय, बैठने के लिए बेंच और साफ-सफाई होगी। मंदिर के कोने में विराजमान शिवलिंग की सदियों पुरानी मान्यताओं को केंद्र में रखते हुए पर्यटन विभाग इस पौराणिक धरोहर का विकास कराकर पर्यटन विकास को गति देने का काम करेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रामायण काल और भगवान राम के भाई लक्ष्मण से जुड़ी मान्यताएं मंदिर को विशेष बनाती है। गोमती तट पर स्थित यह कौण्डिन्य ऋषि का आश्रम था, जिनका उल्लेख प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यहां बड़ी संख्या में प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों से शिव भक्त आते है...