गुरुग्राम, सितम्बर 14 -- नगर निगम गुड़गांव ने संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। अगले सप्ताह से उन सभी सौ से अधिक बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने का अभियान चलाया जाएगा, जिन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। नगर निगम के चारों जोन में फिलहाल सात लाख छह हजार प्रॉपर्टी आईडी मौजूद हैं। निगम का 30 हजार से अधिक लोगों पर 800 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर जमा करवाया था। निगम ने एक साल में ही 500 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा करवाया था। इसके बाद से नगर निगम ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। लगातार घट रही संपत्ति कर वसूली को लेकर अब निगम ने सख्त कदम उठाया है। निगम की तरफ से बीते माह से लगातार संपत्ति क...