सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर ने मंगलवार को वार्ड 29 व वार्ड 16 में आधा दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण से दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नाई ने मंगलवार की सुबह वार्ड संख्या 29 के शांतिनगर में पांच सड़कों के निर्माण का शुभारंभ पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर व सड़क पर गेंती मारकर किया। इन पांच सड़कों में डॉ.संजीव मिगलानी वाली सड़क के अलावा वाल्मीकि कॉलोनी, सुक्खुपुरा बेरीबाग के क्षेत्र शामिल हैं। इन सड़कों पर करीब 65 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा वार्ड 16 रणजीत नगर में (मोहन पाण्डेय के बराबर वाली गली ) 49 लाख रुपये की लागत से दिल्ली र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.