कानपुर, दिसम्बर 3 -- कल्याणपुर में दबंगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सोसाइटी के प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने भू स्वामी रिटायर सहायक नगर आयुक्त को धमकी देते हुए प्लाट को कम दाम में बेचने या फिर उसमें निर्माण कार्य कराने के नाम पर एक करोड़ रुपए बतौर रंगदारी की मांग कर डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस शक्ति इंफ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व दो बेटों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी रिटायर सहायक नगर आयुक्त प्रेम कुमार त्रिपाठी मुताबिक मकड़ीखेड़ा के विसायकपुर बांगर में बसाई गई आरएस कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में उनकी सास विमला दीक्षित के नाम 1989 से दो प्लाट पंजीकृत हैं। बावजूद इसके शक्ति इंफ्रा विजन के भानु प्रताप सिंह यादव द्वारा 1991 में इन...