गिरडीह, जनवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक करोड़ रुपये की चोरी की चांदी एक स्वीफ्ट डिजायर कार से बरामद की गई है। बरामद चोरी के चांदी का कुल वजन 35.351 किलोग्राम है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति धनवार थाना (परसन ओपी) क्षेत्र के मनगसो गांव निवासी हजरत अंसारी है। वह कार का चालक है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में धनवार थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार शाम एसपी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन के दौरान पुलिस को मिली इस सफलता का खुलासा किया है। कैसे पकड़ाई चांदी: एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार थाना क्षेत्र में एक गिरोह चोरी की चांदी का जेवर बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा है। इसी सूचना पर ...