गंगापार, अक्टूबर 8 -- सैदाबाद, संवाददाता। बीते मंगलवार की देर शाम वाराणसी से दिल्ली के लिए निकली एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा सैदाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल पदयात्रियों का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की। पदयात्रियों के लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अहिंसा, सत्य और सद्भावना के नारे लगाए। स्वागत यात्रा की अगुआई कर रहे गौरव यादव ने कहा कि यह यात्रा महात्मा गांधी के सिद्धांतों को पुनर्जीवित करने और संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है। सर्व सेवा संघ के बैनर तले आयोजित यह पदयात्रा देश में सद्भाव, समानता, न्याय और गांधीवादी विचारों की विरासत को फैलाने का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा दिल्ली पहुंचकर रा...