नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नाजायज संबंधों की खातिर पति की हत्या का एक और मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है। खबर है कि यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गंभीर रूप से बीमार पति का कत्ल कर दिया। हालांकि, महिला ने पहले तो पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के सामने वह टूट गई और सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय महिला दिशा रामटेक ने बिस्तर पर पड़े पति चंद्रसेन रामटेक की आशिक आसिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला की मदद से हत्या कर दी। मामला तारोड़ी खुर्द इलाके का है। खबर है कि लकवा का शिकार होने के बाद से ही रामटेक बिस्तर पर था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पति की बीमारी के चलते ही दिशा और आसिफ का प्यार परवान चढ़ा। अब जब चंद्रसेन को दिशा और आसिफ के रिश्ते का पता चला, तो जमकर विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.